back to top

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे दुर्गागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के पास हुआ, जब जौनपुर जिले के जंघई से मध्य प्रदेश की ओर जा रहे डंपर ने पहले एक खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल वाहन के नीचे फंस गई, जिसके बाद डंपर ने पास में खड़े दो लोगों को कुचल दिया।

अधिकारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बाबू नारायण गौतम (55) और सीता राम उर्फ जुगनू (30) के रूप में हुई है, दोनों दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गदौरा बाजार के निवासी थे। कुमार ने बताया कि दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और बुरी तरह क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल तथा ईंटों से लदे डंपर को जब्त कर लिया है।

अधिकारी के अनुसार, घटना में मारे गए दोनों लोग नाटक मंडली से जुड़े कलाकार थे। सीता राम नर्तक के तौर पर प्रस्तुति देते थे, जबकि बाबू नारायण ढोलक बजाते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों बाजार से सब्जी खरीदने के बाद एक चाय की दुकान पर खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया। कुमार ने बताया कि बाबू नारायण के भतीजे रजित राम की शिकायत के आधार पर दुर्गागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार चालक और खलासी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...