back to top

श्री रामलीला महोत्सव, नवरात्रि व दशहरा पर्व पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें रहेंगी सुदृंढ़: डीएम

संवाददाता मधुसूदन शर्मा, मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में श्री रामलीला महोत्सव, नवरात्रि तथा दशहरा पर्व के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि रामलीला के त्योहार पर वाहनों के संचालन का रूट निर्धारित कर दिया जाए, जिससे श्रीराम बारात को निकलने वाले रास्तों में जाम न लगे तथा रूट में आने वाले तारों को एकत्रित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए पहले से प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता के लिए नगर निगम से सफाई व्यवस्था के साथ-साथ रास्ते को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लटकी केबेलो को ऊंचा तथा एकत्रित किया जाए। विद्युत के तार कई जगहों पर अव्यवस्थित हैं और कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर भी यात्रा वाले रास्तों पर रखे हैं जिनको व्यवस्थित तथा ट्रांसफार्मर एवं इलेक्ट्रिक पोलो को प्लास्टिक रैपिंग करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए गए। पुलिस विभाग प्वाइंट टू प्वाइंट ड्यूटी लगाए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि संबंधित जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जायें, रात्रि में सफाई करा दी जाये और गली एवं सड़कों तथा नालियों को भी साफ कराया जाये । विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि लाइट पूर्ण रूप से शत-प्रतिशत रहे, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, नगर निगम, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि विभाग टीम बनाकर पुलिस विभाग के साथ यात्रा निकलने वाले रास्तों को देख लें और सर्वे करते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा ले।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक करें और गणमान्य व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर श्री रामलीला महोत्सव की व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराएं। नगर निगम, जिला पंचायतराज विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जल निगम, नगर निगम तथा नगर निकाय जगह-जगह पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करें। अग्निशमन विभाग अपने विभाग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्व में कराना सुनिश्चित करे तथा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन करे। स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों को निर्देश दिए कि एम्बुलेंस की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाएं, स्वास्थ्य टीम आदि की व्यवस्था पहले से ही कर लें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के रास्तों को पैदल गश्त करके निरीक्षण कर लें तथा आवश्यकतानुसार अतिक्रमण को हटवाए, किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही होना चाहिए। सभी एस.डी.एम वी सी.ओ. अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करे, पीस कमेटी के साथ बैठक करे तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी अधिनस्तो को निर्देशित करे। पुलिस विभाग पहले से ही डयूटी स्थान चिन्हित करते हुए फोर्स निर्धारण कर लें और श्रीराम बारात के मुख्य स्थानों पर महिला पुलिस कर्मी की भी डयूटी लगाई जाए। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण यात्रा की वीडियोग्राफी होगी, ड्रोन से निरंतर निगरानी रखी जाएगा तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रमुख क्षेत्रों व चौराहों पर सीसीटीवी द्वारा मॉनिटरिंग की जाएंगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, एसपी सुरक्षा, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा व महावन, नगर निगम, विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के...

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा… ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

मिर्जापुर। जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने के...

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...