back to top

एकेटीयू खोलेगा पांच नये शोध संस्थान

-विवि की कार्य परिषद बैठक में लिये गये अहम फैसले

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) की मंगलवार विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कार्य परिषद की 37वीं बैठक आॅनलाइन माध्यम से आयोजित की गयी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गये। परिषद में 61 वीं विद्या परिषद और 55 वीं वित्त समिति की बैठक के कार्यवृत्त पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।

परिषद में पांच नवीन शोध संस्थानों को खोले जाने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी। जिसमें स्कूल आॅफ एडवांस्ड स्टडीज (स्नातक), स्कूल आॅफ फार्मेसी एवं फार्मास्यूटिकल रिसर्च, स्कूल आॅफ बायोलॉजिकल साइंस एवं सेंटर फार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं बायोमेडिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एवं स्टार्टअप के कार्य को वृहद् स्तर पर आईआईटी, कानपुर के साथ मिलकर किये जाने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी।

परिषद में सम्बद्ध संस्थानों के 10 विद्यार्थियों को विवि द्वारा 15 हजार रुपये माह की इंटर्नशिप प्रदान करने के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान की गयी। शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए तीन पोस्ट डाक्टरल फेलोशिप की शुरूआत किये जाने पर सहमति से अनुमोदन प्रदान किया गया। यह फेलोशिप क्रमश: 70 हजार रुपये, 75 हजार रुपये और 80 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।

निजी संस्थानों को शैक्षिक स्वायत्तता प्रदान करने के प्रस्ताव पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की विनियमावली के अनुसार निजी संस्थानों को शैक्षिक स्वायत्तता प्रदान किये जाने पर सहमति बनी। विवि द्वारा टीईक्यूआईपी-3 का 96 प्रतिशत बजट का सफलतापूर्वक उपभोग कर लिया है। साथ ही विवि टीईक्यूआईपी-3 परियोजना के कार्यान्वयन में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस पर परिषद ने प्रशंसा व्यक्त की।

बैठक में प्राविधिक शिक्षा विशेष सचिव सुनील चौधरी, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, आईआईटी, रुड़की के प्रो सुनील बाजपेई, एआईसीटीई नामिनी प्रो. एसके अवस्थी, सीसीएस मेरठ विवि से प्रो. ह्रदय शंकर सिंह, एमएमएमयूटी के प्रो. गोविन्द पांडये, सुमेर अग्रवाल, विवेक नथानी, विवि के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल, कुलसचिव नंद लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, आरईसी, बांदा के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...