back to top

एकेटीयू ने शुरू की कोई भूखा न सोए की मुहिम

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने एक अनोखी मुहीम शुरू की है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कोई भूखा न सोए मुहीम की शुरूआत की है।

उन्होंने विवि के प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 750 अधिक संस्थानों को ग्रामीण अंचलों में कच्चा राशन और भोजन वितरण के लिए अनुरोध किया है। हाल ही में विवि द्वारा ग्रामीण अंचलों में तकनीकी विकास के लिए गांव गोद लेने के निर्देश समस्त संस्थानों के निर्गत किए गए थे, जिसके क्रम में संस्थानों द्वारा गांव गोद लिए गए थे।

कुलपति प्रो. पाठक ने समस्त संस्थानों से अपील की है कि अपने क्षेत्र के कम से कम चार से पांच गांवों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कच्चा अनाज और भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य करें। इसके लिए प्रत्येक संस्थानों को कम से कम दो शिक्षक बतौर नोडल आॅफिसर नामित करने के लिए निर्देशित किया गया है। विवि ने इसके लिए विवि स्तर पर आशीष मिश्रा, प्रभारी, सम्पत्ति एवं मीडिया तथा डॉ आयुष श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव को नोडल आॅफिसर नामित किया है।

विवि के कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि बहुत से संस्थान ऐसे हैं जिन्होंने गांव गोद लिए हैं, यदि किसी संस्थान ने गांव गोद नहीं लिए हैं तो ऐसे संस्थान अपने क्षेत्र के कम से कम चार से पांच गांवों को चिन्हित कर कच्चा अनाज या भोजन वितरित कराने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में हमें तन, मन और धन से राष्ट्र की सेवा में जुटना चाहिए। इस विपरीत परिस्थिति में सभी को भोजन मिल सके, इस कार्य के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी संस्थानों से आवाहन करता हूं कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस मुहीम को सफल बनाने का कार्य करें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...