back to top

अक्षय कुमार ने राम सेतु की शूटिंग की शुरू, कहा- सबसे खास फिल्म

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म राम सेतु की शूटिंग मंगलवार को शुरू कर दी। फिल्म में पुरातत्वविज्ञानी का किरदार निभाने वाले कुमार ने ट्विटर पर अपना पहला लुक साझा किया। अभिनेता (53) ने कहा कि राम सेतु उनकी सबसे खास फिल्मों में से एक है और वह इस फिल्म में अपने काम पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित हैं।

कुमार ने कहा, मेरे लिए सबसे खास फिल्मों में से एक (राम सेतु) के निर्माण का सफर आज शुरू हो गया। राम सेतु की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में एक पुरातत्वविज्ञानी का किरदार निभा रहा हूं। लुक पर आपकी राय जानना चाहूंगा। यह हमेशा मेरे लिए मायने रखता है। परमाणु और तेरे बिन लादेन बनाने वाले अभिषेक शर्मा राम सेतु का निर्देशन कर रहे हैं।

कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म, अबन्डेंशिया एंटरटेनमेंट, लायका प्रोडक्शंस और अमेजन प्राइम वीडियो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी हैं। अयोध्या में 18 मार्च को मुहूर्त के बाद राम सेतु की शूटिंग शुरू हो गई है। अगले कुछ महीनों में इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की योजना है। इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग मुंबई में होगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...