back to top

फोर्ब्स: कमाई के मामले में हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर अक्षय कुमार

लॉसएंजिलिस: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार 455 करोड़ रुपए (6 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर) की सालाना कमाई के मामले में हॉलीवुड के ब्रेडली कूपर, क्रिस इवान और विल स्मिथ जैसी बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए फोर्ब्स की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में चौथे स्थान पर हैं। कुमार से कमाई के मामले में हॉलीवुड के तीन कलाकार ड्वेन जॉनसन (आठ करोड़ 94 लाख अमेरिकी डॉलर), क्रिस हेम्सवर्थ (सात करोड़ 64 लाख अमेरिकी डॉलर) और रॉबर्ट डाउनी जूनियर (छह करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर) आगे हैं।

 

कुमार की सफलता के सितारे अभी चमक रहे हैं। उनकी फिल्म मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फोर्ब्स के मुताबिक कुमार कम से कम 50 लाख अमेरिकी डॉलर से लेकर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर हर फिल्म से लेते हैं। इसके अलावा उनके पास 20 ब्रांडों के प्रचार से भी कमाई आती है। उनकी यह कमाई एक जून, 2018 से एक जून 2019 के बीच की है। कुमार के बाद जैकी चैन (पांच करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर) के साथ पांचवे स्थान पर हैं। इसके बाद ब्रेडली कूपर और एडम सिंडलर छठे नंबर हैं। वहीं क्रिस इवान आठवें नंबर पर हैं। इसके अलावा पॉल रूड और विल स्मिथ नौवें और दसवें नंबर पर हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...