back to top

अक्षय ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उल्लास तो देखने को मिला ही रहा है। सभी भव्य मंदिर के निर्माण की कामना कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान भी दे रहे हैं। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अब इसमें शामिल हो गए हैं।  अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी अपना योगदान दें।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है…अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरूआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की है।

इस वीडियो में अक्षय कुमार ने रामायण से गिलहरी की एक कहानी उदाहरण के तौर पर सुनाते हुए लोगों से अपील की है कि वे मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दें क्योंकि छोटे से छोटा योगदान भी बहुत मददगार साबित होता है। अक्षय ने रामसेतु बनते वक्त गिलहरी और भगवान राम के संवाद के बारे में बताया जब एक गिलहरी पानी में जाती, फिर रेत में लोटती और उसके बाद रामसेतु के पत्थरों की ओर भागती और इस प्रक्रिया को दोहराती रहती। 

अक्षय आगे कहते हैं, ‘जब भगवान राम ने गिलहरी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वे पत्थरों के बीच की दरारों को भर रही है और ऐसा कर के वो रामसेतु बनने में मदद कर रही है।  इसी उदाहरण के तर्ज पर अक्षय कुमार ने देशवासियों से भी ये अपील की है कि वे भी अपनी तरफ से मदद करें। अब बारी उनकी है।’

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का अभियान 14 जनवरी से शुरू हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने निधि समर्पण अभियान के तहत 51 हजार का चेक देकर इस अभियान की शुरूआत की। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चंदा दिया था। राष्ट्रपति ने चेक के जरिए पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा था।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...