back to top

अक्षर नेट पर लौटे, दूसरे टेस्ट से नदीम का बाहर होना तय

नई दिल्ली। चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट में भारत की अंतिम एकादश में कम से कम एक बदलाव होगा क्योंकि इंगलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद झारखंड के बाएं बाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम का बाहर होना लगभग तय है। नदीम के विकल्प पर फैसला शुक्रवार तक किया जाएगा लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मैच फिट हो चुके आलराउंडर अक्षर पटेल उनकी जगह लेंगे। मंगलवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, अक्षर के घुटने में मामूली चोट थी और वह पहले ही नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर चुका है। अगले कुछ दिनों में उसके गेंदबाजी भी शुरू करने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, पहले टेस्ट में खेलने के लिए वह हमेशा पहली पसंद था लेकिन यह कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरूण पर निर्भर करेगा।

कोहली ने मैच के बाद नदीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी निराशा नहीं छिपाई और मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने जो दबाव बनाया उसे नदीम और वाशिंगटन सुंदर बरकरार नहीं रख पाए। नदीम ने मैच में चार विकेट चटकाए लेकिन दोनों पारियों में 59 ओवर में 233 रन खर्च किए। इतना ही नहीं स्पिनर होने के बावजूद उन्होंने मैच में नौ नोबॉल फेंकी।

नदीम ने स्वयं स्वीकार किया कि गेंदबाजी करते समय क्रीज पर कूदते हुए उनकी टाइमिंग में कुछ समस्या थी और उन्हें नेट पर इसमें सुधार करने की जरूरत है। वाशिंगटन सुंदर ने पहली पारी में 26 ओवर में 98 रन दिए जबकि दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ एक ओवर फेंकने को मिला। उन्होंने हालांकि पहली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया जिससे उनको अंतिम एकादश में एक बार फिर मौका दिए जाने की संभावना है। भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत की दूसरी पारी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद लगने के बावजूद अश्विन ठीक हैं।

पहले टेस्ट में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज अश्विन को एहतियाती स्कैन के लिए ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी जो कोहली के लिए राहत भरी खबर है जिन्हें शनिवार से शुरू हो रहे अगले टेस्ट में अनुकूल पिच की उम्मीद है। चेन्नई में पहले टेस्ट के दौरान सपाट पिच के बाद तमिलनाडु क्रिकेट संघ के नए क्यूरेटर वी रमेश कुमार और बीसीसीआई की पिच और मैदान समिति के प्रमुख तापोस चटर्जी के सामने ऐसी पिच तैयार करने की चुनौती है जिसमें टॉस इतना अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो।

दूसरे टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली पिच पर अभी घास है लेकिन माना जा रहा है कि इससे टर्न मिलेगा। यह देखना रोचक होगा कि पहले टेस्ट से पहले पिच पर काफी पानी देने और रोलिंग करने वाले रमेश और चटर्जी अगले तीन दिन में पिच पर पानी देना बंद करते हैं या नहीं। धूप में अगर सूखी पिच तैयार की जाती है तो हमेशा संभावना रहती है कि यह जल्दी टूटेगी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...