back to top

पीडीए समुदाय के वोट हटाने की साजिश नाकाम हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समुदाय से जुड़े मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के वोट हटाने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पीडीए प्रहरियों की कोशिशों के बावजूद समुदाय के करोड़ों वोट पहले ही हटाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब हर मतदाता और हर पीडीए प्रहरी को और अधिक सजग होने की जरूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर बूथ पर गहन जांच-पड़ताल करनी होगी ताकि एक भी वोट न कटने पाए, एक भी वोट न घटने पाए के संकल्प के साथ पीडीए समाज के हर वोट की रक्षा की जा सके।

अखिलेश यादव ने आशंका जताई कि भविष्य में मतदाता सूची में नाम न होने को आधार बनाकर भाजपा सरकार कोई ऐसा कानून ला सकती है, जिससे लोगों से नागरिकता के सबूत मांगे जाएं और उन्हें अपने ही देश में बाहरी साबित किया जा सके।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ऐसे किसी कानून के जरिए लोगों के अधिकार, धन-दौलत, जमीन-जायदाद और जमा पूंजी तक छीनी जा सकती है। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और संसाधनों पर कब्जे का आरोप भी लगाया।

अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की कि वे चौकन्ना रहें, अपने नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें और सजग नागरिक की तरह लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 को , बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। वैसे तो सनातन धर्म में साल का हर मंगलवार विशेष होता...

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

सुख-समृद्धि का प्रतीक नरसिंह जयंती कल

बुरी नजर से सुरक्षा और डर से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

विशेष संयोग के साथ 2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगालखनऊ। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...