back to top

राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का लिया संकल्प  

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया के बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया। यादव ने यह बात राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कही।

यादव ने पत्रकारों से कहा, आज हम डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करने आये हैं, जिन्होंने समाज को बुराई से बचाने, असमानता को समाप्त करने का समाजवादी रास्ता दिखाया। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उनके दिखाए रास्ते पर चलकर काम किया। हम संकल्प लेते हैं कि हम समाजवाद को मजबूत करने और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के लिए इसी रास्ते पर चलने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा, आज हम लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करने आए हैं, जिन्होंने समाजवादी रास्ता दिखाया, जिस रास्ते पर चलते हुए नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने संघर्ष किया ताकि समाज को तमाम बुराइयों से बचाया जा सके, समाज में संपन्नता आये, समाज में गैरबराबरी खत्म हो।

उन्होंने कहा, जो रास्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने दिखाया, उसी पर चलने का हम संकल्प लेते हैं ताकि भविष्य में इस समाजवाद को और मजबूत किया जा सके, समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाया जा सके।

डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म 1910 में हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया। 12 अक्टूबर 1967 को उनका निधन हो गया था।

यह खबर पढ़े- जंग हुआ तेज, इजराइल की मजबूती के लिए अमेरिका ने भेंजे आधुनिक हथियार 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...