back to top

ओम प्रकाश राजभर के सपा में विभाजन के दावे पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) में विभाजन को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी नेताओं ने उनके दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजभर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि सपा के बागी सांसदों का एक समूह पार्टी से अलग होने की तैयारी कर रहा है और इसका नेतृत्व बलिया के बेटे द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा कार्यालय में हालिया एक सम्मेलन के दौरान ब्राह्मणों का अपमान किया गया, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष और बढ़ा है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सपा में टूट होना तय हैै और अखिलेश यादव को ट्विटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस की राजनीति छोड़कर अपने सांसदों को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।राजभर ने यह भी दावा किया कि पार्टी में असंतुष्ट सांसदों की एक बड़ी संख्या भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उनकी टिप्पणी सपा सांसद सनातन पांडे की ओर संकेत मानी जा रही है। इन आरोपों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर को अफवाह फैलाने वाला मंत्री बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर को टिकट, ट्रांसफर और अनुबंध के नाम पर लेन-देन करने वालों द्वारा ढूंढा जा रहा है।


अखिलेश यादव ने यह भी कटाक्ष किया कि जो लोग भाजपा से 30 सीटों का दावा कर रहे थे, वे अब खुद राजनीतिक असमंजस में हैं क्योंकि उन्हें जीतने योज्ञ सीट भी नहीं मिल रही। इसके बाद राजभर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि खनन और गोमती रिवरफ्रंट से जुड़े मामलों की जानकारी सपा इस बयानबाजÞी के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दावा किया था कि सपा के कई सांसद पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं, हालांकि भाजपा द्वारा किसी तरह की दलबदल की कोशिश से इनकार किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सपा के वर्तमान में 37 लोकसभा सांसद हैं। वहीं, ओम प्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके पास पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ विभाग हैं

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...