back to top

अखिलेश का योगी के बयान पर पलटवार, कहा यह भाषा अलोकतांत्रिक

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथन ‘जो सड़क पर आया था मरने के लिए आया था’ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी का यह बयान उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल है। यह भाषा अलोकतांत्रिक है। जितने लोग मरे हैं वे पुलिस की गोली से मरे हैं। समाजवादी सरकार में इसके दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार से ऊबी जनता का भरोसा सपा व उसकी सरकार के समय हुए विकासकार्यों पर है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के 351 विधायकों के साथ जनता के बल पर फिर सरकार बनेगी। प्रदेश की बड़ी आबादी दहशत में है। दबंगों ने गरीबो का जीना दुश्वार कर रखा है। भाजपा ने नैतिकता को ताक पर रखकर असत्य को स्थापित करने की प्रतियोगिता शुरू कर दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों को कुचलना अपनी बहादुरी मानती है। लोकतंत्र में धमकी और अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। अहंकार लोकजीवन को लांछित करता है। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री धोखे की राजनीति करते हैं। वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का दावा किया गया है मगर कैसे हासिल किया जाएगा इसकी कोई रूपरेखा नहीं आई है। इसी तरह किसानों की आय 2022 तक दुगनी कैसे होगी? किसानों को फसलों की डेढ़ गुना उत्पादन लागत कैसे मिलेगी?

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा हत्याएं उत्तर प्रदेश में हुई है। फर्जी एनकाउण्टर पर मानवाधिकार आयोग की नोटिस उ0प्र0 सरकार को मिली है। ग्राम ढोकरी प्रयागराज में महिला और उसके पति को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। बच्चियों से बलात्कार की खब़रें रोज ही मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को गौमाता की भी चिंता नहीं। गौशालाओं में चारा-पानी के अभाव में वे मर रही है। शहरों, खेतों और सड़कों पर सांड़ो का साम्राज्य है। आवारा पशु किसानों की फसल खा रहे हैं। भाजपा सरकार दावा करती है कि दो लाख करोड़ निवेश आया है इसकी सच्चाई क्या है निवेश के आंकड़े क्यों छुपाए जा रहे हैं। एमओयू के बाद कहां कौन से उद्योग लगे एमओयू को ही निवेश नहीं मान लेना चाहिए। उन निवेशकों को दी गई सुविधाओं, राहत इन्सेन्टिव व सब्सिडी का ब्यौरा कहां है? इसे सार्वजनिक करना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जीवन में बदलाव लाने वाले काम समाजवादी सरकार में हुए थे। जो मेडिकल कालेज समाजवादी सरकार में बने थे उन्हें ही अपना बताने में भाजपा संकोच नहीं कर रही है। एक्सप्रेस-वे और मेट्रो जैसी कोई चीज भाजपा नहीं बना पाई है। समाजवादी सरकार पुन: बनने पर और भी अच्छी सुविधायुक्त अस्पताल बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...