back to top

कोरोना और अपराध रोकने में अक्षम योगी सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस और अपराध दोनों को ही रोकने में अक्षम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही घटनाओं पर मूकदर्शक बने रहना खतरनाक है।

यादव ने यहां एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस और कानून व्यवस्था के संकट से लोग बुरी तरह पीड़ित और आतंकित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना और अपराध दोनों को ही रोकने में अक्षम है और सरकार को यह सच स्वीकार कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, प्रदेश में दो मंत्रियों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। विधायक भी इसके शिकार हैं। इस बीमारी से मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डॉक्टरों की भी मौत हो चुकी है। वहीं, आपराधिक घटनाएं भी थम नहीं रही है। पुलिस बेगुनाहों, लाचार लोगों पर हाथ उठाने लगी है क्योंकि बाहुबली नेताओं और गुण्डों के आगे वह असहाय बन जाती है। अपराध और शासन के गठजोड़ ने पूरे प्रदेश को बदनाम कर दिया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ललितपुर में एक किसान पर पुलिस द्वारा कथित रूप से किए गए जुल्म, गोरखपुर जिले में एक वकील की हत्या और गाजियाबाद में पेट्रोल पंपकर्मियों पर बदमाशों द्वारा गोलियां चलाए जाने समेत कई आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि स्थितियां दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही हैं और सरकार का घटनाओं पर मूकदर्शक बने रहना खतरनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात है उनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सिर्फ बयान देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...