back to top

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे नागरिकों को लाने के लिए केरल से विमान रवाना

कोच्चि/कोझिकोड़। संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान बृहस्पतिवार को केरल से रवाना हो गए। कोविड-19 की वजह से लागू बंद के चलते ए लोग खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। इन विमानों से अबू धाबी और दुबई से 340 यात्री गुरुवार देर रात तक कोच्चि और कोझिकोड़ पहुंचेंगे।

इन यात्रियों में गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चे और चिकित्सा आपात स्थिति वाले लोग हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान अबू धाबी से शाम चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा और रात नौ बज कर 40 मिनट पर गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगा।

वहीं दुबई से शाम पांच बजे कोझिकोड़ के लिए दूसरा रवाना होगा और वह 10 बजकर 40 मिनट पर गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त नौसेना के तीन जहाज भी फंसे हुए नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात भेजे गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव टॉम जोस ने कहा कि सिर्फ कोविड-19 के निगेटिव लोगों को विमान में चढ़ने की अनुमति दी गई है और उनके वापस लौटने के बाद भी गर्भवती महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर अन्य सभी सात दिन तक संस्थानों में पृथक वास में रहेंगे। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि पृथक-वास केंद्रों में होटल भी शामिल हैं।

पृथक-वास में रखे गए लोगों की जांच सात दिन के बाद की जाएगी और निगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें घर पर पृथक रखने के लिए भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने गृह मंत्रालय को सारी चीजें स्पष्ट कर दी हैं। गृह मंत्रालय ने 14 दिन पृथक-वास अवधि तय की है। जो लोग कोविड-19 निगेटिव पाए जाएंगे, सिर्फ उन्हें ही विमान में चढऩे की अनुमति होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले चरण की प्रक्रिया में आठ विमान, 60 पायलट और 120 चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...