back to top

चीन के वुहान से 76 भारतीयों, 36 विदेशियों को भारत लाया वायुसेना का विमान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक विमान कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर से 76 भारतीयों और 36 विदेशी नागरिकों को गुरुवार को भारत लेकर आया।

सी-17 ग्लोबमास्टर विमान चीन में कोरोना वायरस प्रभावित लोगों के लिए 15 टन चिकित्सकीय सामग्री लेकर बुधवार को वुहान भेजा गया था।

विमान चीन से लौटते समय बांग्लादेश के 23 नागरिकों, चीन के छह नागरिकों, म्यामां एवं मालदीव के दो-दो और दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका एवं मेडागास्कर के एक-एक नागरिक समेत 112 लोगों को लेकर आया। इससे पहले, भारत एअर इंडिया के दो विमानों के जरिए वुहान से करीब 650 भारतीयों को लाया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, इन तीन उड़ानों के जरिए चीन से वुहान से कुल 723 भारतीय और 43 विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला गया है। उसने चीन में चिकित्सकीय आपूर्ति पहुंचाए जाने पर कहा कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के चीनी प्रयासों में उसकी मदद करेगा।

मंत्रालय ने कहा, यह सहायता चीन के लोगों के प्रति भारत के लोगों की एकजुटता और मित्रता का भी प्रतीक है। दोनों देश इस साल राजनयिक संबंध स्थापित होने की 70वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...