back to top

इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी करेगा अहमदाबाद : गांगुली

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को यहां कहा कि अहमदाबाद अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड को अगले साल जनवरी से मार्च तक पांच टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करना है।

सीपीआई (एम) विधायक अशोक भट्टाचार्य की किताब का कोलकाता प्रेस क्लब में विमोचन करते हुए गांगुली ने कहा, दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी अहमदाबाद करेगा। भारत में हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये श्रृंखला यूएई में स्थानांतरित हो सकती है जहां अभी आईपीएल 2020 चल रहा है।

बीसीसीआई हालांकि देश में ही इंग्लैंड की मेजबानी करने को लेकर प्रतिबद्ध है और पहले ही सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है जिसमें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार करना भी शामिल है। टेस्ट श्रृंखला के तीन संभावित स्थल अहमदाबाद, धर्मशाला और कोलकाता हो सकते हैं लेकिन गांगुली ने कहा कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है।

गांगुली ने कहा, हमने कुछ अस्थाई योजना बनाई है लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हमारे पास अब भी चार महीने का समय है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आस्ट्रेलिया का आगामी दौरा है जिसके लिए टीम का चयन कुछ दिनों में होगा। उन्होंने कहा, इंग्लैंड से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला होनी है। कुछ दिनों में इसके लिए टीम का चयन किया जाएगा।

गांगुली ने कहा कि आईपीएल के तुरंत बाद खिलाडय़िों के लिए टेस्ट प्रारूप के अनुरूप ढलना समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, वे सभी स्तरीय खिलाड़ी हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। बीसीसीआई ने एक जनवरी से रणजी ट्रॉफी शुरू करने का फैसला किया है और गांगुली ने कहा कि आगामी वार्षिक आम बैठक में इसे लेकर चर्चा की जाएगी। इस किताब में कोरोना वायरस से उबरने वाले 71 साल के भट्टाचार्य ने इस घातक वायरस से निपटने के अपने अनुभव को साझा किया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...