back to top

आगरा : बीएसएफ ट्रेडमेन भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के आरोप में सॉल्वर सहित तीन गिरफ्तार

आगरा के ताजगंज थाना पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ट्रेडमेन पद की भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले सॉल्वर, अभ्यार्थी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि सॉल्वर सुबह नौ से 11बजे वाली पहली पाली में एक अभ्यर्थी का परीक्षा दे चुका था जबकि दूसरी पाली में परीक्षा देने दूसरे परीक्षा केंद्र जा रहा था। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस टीम की सूचना पर ताजगंज पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। ताजगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज क गई है।

पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज राय ने बताया कि बीएसएफ ट्रेडमेन की परीक्षा में सॉल्वर के बैठने की सूचना मिली थी जिसके के बाद सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि ताजगंज क्षेत्र स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर परीक्षा देने आया है। राय ने बताया कि पुलिस दल के पहुंचने से पहले ही परीक्षा समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फिरोजाबाद निवासी विकास कुमार, अजय कुमार और हरिओम को गिरफ्तार किया है। राय ने बताया कि विकास सॉल्वर है और सुबह की पाली में उसने हरिओम के बदले आॅनलाइन परीक्षा दी थी। दूसरी पाली में उसे तेहरा स्थित एक अन्य सेंटर पर राममोहन के बदले परीक्षा में शामिल होना था।

उन्होंने बताया कि राममोहन ने ही विकास को 50 हजार रुपये देने का लालच दिया था और फिलहाल वह फरार है। पुलिस ने बताया कि सॉल्वर ने जिस अभ्यर्थी के बदले परीक्षा दी थी उसकी जानकारी परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को दी गयी है ताकि उसकी परीक्षा रद्द कराई जा सके। उसने बताया कि इस संबंध में थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...