back to top

Sidharth Shukla के निधन के बाद वायरल हुई सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी पुरानी फोटो, फैंस ने कहा- लीजेंड्स…

नई दिल्ली। पिछले साल 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की ख़बर सबसे ज़्यादा शॉकिंग है। दोनों के निधन की परिस्थितियों में अंतर है, मगर जाने का अंदाज़ एक जैसा है। अचानक और अप्रत्याशित। इसीलिए सोशल मीडिया में फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सिद्धार्थ के निधन के बाद अब सुशांत के साथ उनकी पुरानी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें दोनों कलाकार हंसते हुए एक-दूसरे से मुखातिब नज़र आ रहे हैं।

 

 

इसके साथ सिद्धार्थ का एक ट्वीट भी सतह पर आ गया है, जिसमें सुशांत का केस सीबीआई को सौंपे जाने की उन्होंने तारीफ़ की थी। सुशांत और सिद्धार्थ दोनों ने ही टीवी से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और धारावाहिकों से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। सुशांत को पवित्र रिश्ता तो सिद्धार्थ को बालिका वधू से शोहरत मिली थी। दोनों ही कलाकारों ने बाद में फ़िल्मों की तरफ़ रुख़ किया था। सुशांत फ़िल्मों के होकर रह गये, वहीं सिद्धार्थ बड़े और छोटे पर्दे के बीच सफ़र करते रहे थे। सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 जीतकर एक बार फिर तहलका मचाया था।

 

 

पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सिद्धार्थ ने उनके केस को सीबीआई को सौंपे जाने का समर्थन किया था। सुशांत के फैंस उनका यह ट्वीट फर शेयर कर रहे हैं। 19 अगस्त 2020 में किये गये इस ट्वीट में सिद्धार्थ ने लिखा था- सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया है..सीबीआई केस ले रही है। जीत के लिए आंदोलन करने वालों और परिवार को बधाई। उम्मीद है सच जल्द बाहर आएगा। अब सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई है। हालांकि, सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले ही सिद्धार्थ जा चुके हैं।

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक के कारण और मौत की परिस्थितियां जानने के लिए सिद्धार्थ के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ़ होगी। फ़िलहाल, सिद्धार्थ को जानने वाले और फैंस गहरे सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...