back to top

आम आदमी पार्टी के बाद अब ओवैसी भी उप्र विधानसभा चुनाव के मैदान में

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित एआईएमआईएम के अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बिहार की सफलता के बाद पार्टी को हौंसला मिला है और हम उस कामयाबी के सिलसिले को जारी रखेंगे।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अभी तक उनका सामना मीर जाफर और मीर सादिक जैसे मुसलमानों से हुआ है, उनका सामना सच्चे मुसलमान से नहीं हुआ है। उनसे पूछा गया था कि ममता बनर्जी आरोप लगाती हैं कि वह पैसे लेकर मुस्लिम वोटों का बंटवारा करते है।

इस पर ओवैसी ने जवाब दिया जब अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री थे तो ममता एनडीए का हिस्सा रही। गुजरात में इतना बड़ा फसाद हुआ। अब ममता बनर्जी यह कह रही हैं तो अब तक उनका सामना मीर जाफर और मीर सादिक जैसे लोगो से पड़ा है। उनका एक सच्चे मुसलमान से सामना नहीं हुआ है, वह हो जाएगा। अगर वह कह रही है कि दौलत मिली है तो कोई इतना बड़ा आदमी पैदा नही हुआ जो असदुदीन ओवैसी को खरीद सकें।

राजभर से मुलाकात के बाद बुधवार को आल इंडिया मजिलस-ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ओवैसी ने पत्रकारों से कहा बिहार में जो हमें कामयाबी मिली उसमें ओम प्रकाश राजभर जी का भी सहयोग है। हम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस का हिस्सा थे। हमको तो बिहार की सफलता के बाद हौसला मिला है और उस कामयाबी के सिलसिले को जारी रखेंगे। बिहार में हाल में ही विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को पांच सीटे मिली थी।

ओवैसी से मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा हमने एक साल पहले भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया था और हम 2022 का विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। कल तक लोग कहते थे कि ओपी राजभर अकेला है और वह क्या कर लेगा? अब जब ओवैसी जी आए है तो लोगों को दर्द क्यों हो रहा है। राजभर से पूछा गया कि क्या भाजपा का मुकाबला करने के लिए वह ओवैसी के साथ आ रहे हैं तो इस पर भाजपा के पूर्व सहयोगी राजभर ने कहा हमने मोर्चा चुनाव जीतने के लिए बनाया है और हम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुददे पर चुनाव लड़ेंगे।

राजभर से पूछा गया कि ऐसा कहा जाता है कि ओवैसी की पार्टी वोट कटवा है, इस पर उन्होंने जवाब दिया हम चाहते हैं कि ओवैसी जी अपने समुदाय का वोट काटें, राजभर अपने समुदाय का वोट काटें, अपना दल की कृष्णा पटेल अपने समुदाय का वोट काटें। यह सारे वोट एकजुट हो जाए और हम चुनाव जीत जाएंगे।

इससे पहले ओवैसी ने कहा कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव से भी मुलाकात करेंगे। मंगलवार को ही आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ओवैसी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में चुनाव लड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...