back to top

इटली के बाद अब स्पेन में 838 लोगों की कोरोना वायरस से मौत

मैड्रिड/इटली स्पेन ने रविवार को गत 24 घंटों में रिकॉर्ड 838 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 6,528 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्पेन में अबतक 78,797 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोरोना वायरस से इटली के बाद स्पेन दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

इटली में खाने-पीने के सामान की लूट

वहीं, इटली में कोरोना वायरस की महामारी और दिनोदिन खराब होती माली हालत के बीच लोग खाने-पीने का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। इसकी वजह से सिसली के सुपर मार्केट में स्थानीय लोगों ने लूटपाट की जिसके बाद वहां सुरक्षा के लिए लाठियों और बंदूक से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इटली में कोरोना वायरस की वजह से मची अफरातफरी का फायदा उठा माफिया भी खुद को नए सिरे से संगठित कर रहे हैं, जो प्रशासन के लिए नई चुनौती है।

एक निजी अखबार के मुताबिक, स्थानीय लोगों को समूह पलमेरो स्थित सुपरमार्केट में भुगतान किए बिना सामान लेकर भाग गए। किसी एक व्यक्ति को कैशियर के काउंटर पर चिल्लाते हुए सुना गया कि हमारे पास देने को पैसे नहीं है लेकिन हमें खाना चाहिए। सिसली के एक अन्य शहर जहां पर छोटी दुकानों को खोलने की अनुमति है स्थानीय लोगों ने मुफ्त में खाना देने का दबाव बनाया।

अखबार को इस क्षेत्र के प्रभारी मंत्री ग्यूसेप प्रोवेनज़ानो ने बताया कि इलाका सामाजिक टाइम बम बनता जा रहा है और डर है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो स्वास्थ्य, आय और भविष्य के बारे में अधिकतर आबादी की जो चिंता है वह किसी भी दिन गुस्से और नफरत का रूप ले सकती है। इस घटना के बाद सुपरमार्केट की सुरक्षा सशस्त्र सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं। इस बीच सरकार में माफिया के खिलाफ जांच करने वाले शीर्ष अधिकारी गिउसेप्पे गवर्ले ने बताया कि इतालवी माफिया इस संकट को अवसर में तब्दील कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सिसली में ऐतिहासिक कोसा नोस्त्रा से लेकर कैलब्रिअ के शक्तिशाली नाद्रेंघेता और नेपल्स के कार्मोा तक जो हाशिए पर चले गए थे कोरोना वायरस की महामारी के दौरान खुद को दोबारा संगठित कर रहे हैं। आर्थिक खुफाई इकाई ने गुरुवार को बताया कि इटली की अर्थव्यवस्था इस साल सात फीसदी तक सिकुड़ सकती है और इटली में करीब 65 प्रतिशत छोटे और मझोले कारोबार दिवालिया हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...