back to top

चार साल बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ स्वदेश लौटे, बोले- देश के हालात बिगड़ गए हैं   

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और जनवरी में संभावित आम चुनाव में रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद शनिवार को विशेष विमान से दुबई से स्वदेश लौट आए।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो 73 वर्षीय नेता विशेष विमान उम्मीद-ए-पाकिस्तान से दुबई से इस्लामाबाद पहुंचे। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मित्र थे।

इससे पहले दुबई हवाई अड्डे पर शरीफ ने पत्रकारों से देश में वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई और उनके शब्दों में देश में हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए हैं, जब उच्चतम न्यायालय ने उन्हें अयोज्ञ घोषित किया था और बाद में भ्रष्टाचार के दो मामलों में उन्हें जवाबदेह ठहराते हुए दोषी करार दिया था।

उन्होंने कहा, हालात 2017 से बेहतर नहीं हैं… और यह सब देखकर मुझे दुख होता है कि हमारा देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है। जियो न्यूज ने नवाज के हवाले से कहा, पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है और यह बहुत चिंताजनक है। देश के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने दुबई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, हम देश की समस्या के समाधान के लिए सक्षम हैं।

यह खबर पढ़े- इटावा में युवक ने की चाचा और दादी की हत्या, जमीन विवाद को लेकर उतारा मौत के घाट

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...