back to top

बांग्लादेश दौरे पर राशिद खान होंगे अफगानिस्तान के कप्तान

काबुल: स्टार स्पिनर राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान की अगुआई करेंगे। इसके अलावा बांग्लादेश और जिंबाब्वे की मौजूदगी वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी अफगानिस्तान की कमान राशिद को सौंपी गई है। देश के क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह घोषणा की। पिछले महीने विश्व कप में अफगानिस्तान के एक भी मैच जीतने में नाकाम रहने के बाद राशिद को कप्तान नियुक्त किया गया है। विश्व कप में टीम की कमान गुलबदिन नायब के हाथों में थी। मुख्य चयनकर्ता एंडी मोल्स ने चयन समिति के सदस्य मुजाहिद जादरान की मौजूदगी में यहां अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय में दोनों टीमों की घोषणा की। टेस्ट टीम तैयारी शिविर के लिए बुधवार को अबु धाबी रवाना होगी और फिर 30 अगस्त को बांग्लादेश जाएगी जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच से नौ सितंबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। त्रिकोणीय श्रृंखला में अफगानिस्तान की टीम अपना पहला मैच जिंबाब्वे के खिलाफ 14 सितंबर को, दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ 15 सितंबर को, तीसरा मैच जिंबाब्वे के खिलाफ 20 सितंबर को जबकि चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ 21 सितंबर को खेलेगी। फाइनल 24 सितंबर को खेला जाएगा।

 

बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: राशिद खान (कप्तान), इहसानुल्लाह जन्नत, जाविद अहमादी, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, इकराम अलिखिल, मोहम्मद नबी, कायस अहमद, सैयद अहमद शिरजाद, यामिन अहमदजई, जहीर खान पाकतीन, अफसर जजाई और शापूर जादरान। त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम: राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, मोहम्मद नबी, हजरतुल्लाह जजाई, नजीब तराकाई, रहमानुल्लाह गुरबाज, मुजीब उर रहमान, शफीकुल्लाह शफाक, नजीब जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, करीम जन्नत, गुलबदिन नायब, फरीद अहमद मलिक, शराफुद्दीन अशरफ, फैजल नियाजाई, दौलत जादरान और नवीन उल हक।

RELATED ARTICLES

2023 में इस स्टार क्रिकेटर का सर्वाधिक बार हुआ डोप परीक्षण

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से मई तक भारत के आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तीन...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...