back to top

2023 में इस स्टार क्रिकेटर का सर्वाधिक बार हुआ डोप परीक्षण

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से मई तक भारत के आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तीन बार डोप परीक्षण के लिए नमूना दिया और इस तरह से वह इस अवधि में सर्वाधिक बार परीक्षण करवाने वाले क्रिकेटर बन गए।

नाडा की वेबसाइट पर जारी की गई नवीनतम सूची के अनुसार वर्ष के पहले पांच महीनों में कुल मिलाकर 55 क्रिकेटरों (पुरुष और महिला, 58 नमूने) का डोप परीक्षण किया गया। इनमें से अधिकतर नमूने प्रतियोगिता से इतर लिए गए।
इसका मतलब हुआ कि इस साल क्रिकेटरों से एकत्र किए गए नमूनों की संख्या पिछले दो वर्षों की तुलना में कहीं अधिक होने की संभावना है।

आंकड़ों के अनुसार नाडा ने 2021 में क्रिकेटरों के 54 और 2022 में 60 नमूने लिए थे।वर्ष 2023 के पहले पांच महीनों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का परीक्षण नहीं किया गया।टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से भारत की अगुवाई कर रहे हार्दिक पंड्या का अप्रैल में प्रतियोगिता से इतर मूत्र का नमूना लिया गया था।

वर्ष 2021 और 2022 में रोहित का सर्वाधिक बार परीक्षण किया गया था। नाडा के इन दोनों वर्षों के आंकड़ों के अनुसार रोहित का तीन तीन बार परीक्षण किया गया था। कोहली का 2021 और 2022 में भी परीक्षण नहीं किया गया था। वर्ष 2022 में लगभग 20 नमूने महिला क्रिकेटरों के लिए गए थे।लेकिन इस साल पहले पांच महीनों में केवल दो महिला क्रिकेटरों भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का एक एक बार प्रतियोगिता से इतर परीक्षण किया गया। इन दोनों के मूत्र के नमूने 12 जनवरी को मुंबई में लिए गए थे।

प्रतियोगिता के दौरान कुल 20 नमूने ले गए और पूरी संभावना है कि इनमें से अधिकतर नमूने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लिए गए होंगे।क्रिकेटरों के कुल 58 नमूनों में सात रक्त के जबकि बाकी मूत्र के नमूने शामिल हैं।जडेजा के तीनों नमूने मूत्र के लिए गए। यह नमूने 19 फरवरी, 26 मार्च और 26 अप्रैल को लिए गए। तेज गेंदबाज टी नटराजन के दो नमूने 27 अप्रैल को ले गए। इनमें एक रक्त और एक मूत्र का नमूना शामिल है।

रक्त का नमूना अतिरिक्त पदार्थों का पता लगाने के लिए लिया जाता है। इन पदार्थों का मूत्र के नमूनों से पता नहीं चलता है।इस साल जनवरी से मई तक जिन अन्य प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों का डोप परीक्षण किया गया उनमें सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, इशान किशन, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, यशस्वी जयसवाल, अंबाती रायडू, पीयूष चावला और मनीष पांडे शामिल हैं।

इस दौरान कुछ विदेशी क्रिकेटरों का भी डोप परीक्षण किया गया। इनमें स्टार क्रिकेटर डेविड वीज, डेविड मिलर, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, डेविड वार्नर, राशिद खान, डेविड विली, ट्रेंट बोल्ट, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, एडम जÞम्पा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं।सभी विदेशी क्रिकेटरों का परीक्षण अप्रैल में आईपीएल के दौरान किया गया। इनमें से अधिकतर के मूत्र के नमूने लिए गए लेकिन कुछ खिलाडÞियों ने रक्त के नमूने भी दिए।

अन्य खेलों के जिन प्रमुख खिलाड़ियों का इन पांच महीनों में डोप परीक्षण किया गया उनमें ओलंपिक पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत, पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...