back to top

अफगान राजनयिक की बेटा का नहीं हुआ था अपहरण, जांच में शामिल हों :पाक मंत्री शेख रशिद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने मंगलवार को दोहराया किया कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण नहीं हुआ था। उन्होंने राजनयिक की बेटी से मामले की जांच में शामिल होने की अपील की। बता दें कि इस मुद्दें पर दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में और खटास आ गई है। राशिद का बयान इस्लामाबाद पुलिस के बयान के एक दिन बाद आया हैं पुलिस ने कहा कि उसे कोई सबूत नहीं मिला है कि अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्ला अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी सिलसिला अलीखिल का इस्लामाबाद में अपहरण हुआ था।
मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजदूत की बेटी इस्लामाबाद और पड़ोसी रावलपिंडी के अलग-अलग स्थानों पर चार अलग-अलग टैक्सी से गई और पुलिस के पास सभी की विस्तृत जानकारी है।

 

राशिद ने कहा, उनकी कार में कोई नहीं बैठा था। यह अपहरण का मामला नहीं है। हमने कानून के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज की है और उम्मीद करते हैं कि वह जांच में शामिल होंगी और आगे आकर चार टैक्सी चालकों की पहचान करेंगी जिनके वाहनों का इस्तेमाल उस दिन किया था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार उनका मामला देख रही है और बेहतर होता कि अफगान राजदूत और उनकी बेटी वापस नहीं जाते।
मंत्री ने कहा कि घटना के फुटेज और संबंधित जानकारी विदेश विभाग को दी गई है और अब वह फैसला करेगा कि उसे राजनयिक समुदाय के साथ साझा करना है या नहीं।

 

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को राजदूत की बेटी सिलसिला का अपहरण कर यातना दी गई थी। उनका अपहरण उस समय किया गया जब वह किराए के वाहन पर जा रही थी और उन्हें छोड़ने से पहले कई घंटे तक विभिन्न इलाकों में घुमाया गया। वह इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क इलाके में मिली थीं अ‍ैर उनके शरीर पर प्रताडत किए जाने के निशान थे। इस घटना से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में और खटास आ गई और रविवार को अफगान सरकार ने अपने राजदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस्लामाबाद से बुलाने की घोषणा कर दी।

 

पाकिस्तान ने इस मामले पर सलाह मशविरा के लिए अफगानिस्तान से अपने राजदूत को बुलाया है। इस बीच, राशिद ने कहा कि पाकिस्तान, काबुल में सरकार को लेकर अफगानिस्तान के फैसले को स्वीकार करेगा और पाकिस्तान किसी भी तरह की समस्या का सामना करने के तैयार है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...