back to top

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, पीएम ने जताया शोक

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे थी।

पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने कहा, उन्होंने (अभिनेता) बांद्रा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह आज फंदे से लटके मिले। हम जांच कर रहे हैं। बांद्रा पुलिस के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले सप्ताह राजपूत ने सालियान की मौत पर शोक जताया था और इसे दिल दहला देने वाली खबर बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।

मां के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट

पटना के रहने वाले अभिनेता राजपूत ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने आखिरी पोस्ट को अपनी मां को समर्पित किया जिनकी 2002 में उस समय मौत हो गई थी जब वह एक किशोर थे। अपनी मां की तस्वीर के साथ गत तीन जून को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में राजपूत ने लिखा था, आंसुओं से निकलता अतीत, मुस्कुराहट को आकार देते अनंत सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत।

मां के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट

 

राजपूत का झुकाव उस समय नृत्य की ओर हुआ जब वह दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्र थे। वह जल्द ही कोरियोग्राफर श्यामक डावर की नृत्य कक्षाओं में शामिल होने लगे और बाद में वह अभिनय गुरु बैरी जॉन की कक्षाओं में शामिल हुए।

फिल्मी करियर की शुरुआत

उन्होंने 2006 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म धूम 2 में गीत धूम अगेन में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया था। टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता की बदौलत राजपूत को काफी लोकप्रियता मिली थी। यह धारावाहिक 2009-11 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं।

टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में काई पो छेउ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, केदारनाथ और सोनचिड़िया जैसी फिल्मों में काम किया था। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे थी।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपूत के निधन पर शोक जताया और उन्हें एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता के रूप में याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, सुशांत सिंह राजपूत़…एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता बहुत जल्द चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। उनकी मृत्यु से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...