back to top

अभिनेता भूपेश पांड्या का फेफड़ों के कैंसर से निधन

मुंबई। विक्की डोनर और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोकरण जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय के लिए आलोचकों की भी सराहना बटोरने वाले अभिनेता भूपेश पांड्या का निधन हो गया। उनकी आयु 45 के करीब थी। अभिनेता एवं पांड्या के सहयोगी राजेश तैलंग ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से स्नातक पांड्या फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे, गुजरात के अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और इलाज के लिए उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी। एनएसडी में पांड्या के वरिष्ठ रह चुके तैलंग ने बताया कि कुछ साथियों ने अभिनेता की आर्थिक मदद के लिए ऑनलाइन चंदा करके 20 लाख रुपये जुटाए थे लेकिन पांड्या की बुधवार को मौत हो गई।

उन्होंने कहा, वह एनएसडी में मेरा कनिष्ठ था और हमने एक साथ बहुत काम किया। जब मुझे उसकी सेहत और इलाज में आने वाले खर्च के बारे में पता चला तो मैंने इसे लोगों के साथ साझा करने का सोचा। तैलंग ने कहा, चंदा एकत्र करने की साइट कीटो के जरिए करीब 21 से 22 लाख रुपये इकट्ठा हो गए और कुछ लोगों ने सीधे उनकी पत्नी के खाते में पैसे डाले, लेकिन यह दुखद है कि गुजरात के अपोलो अस्पताल में कल उनका निधन हो गया।

पांड्या ने शुजीत सरकार की 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर में चमन का किरदार निभाया था। उन्होंने हज़ारो ख्वाहिशें ऐसी और गांधी टू हिटलर जैसी फिल्मों में भी काम किया था। एनएसडी में उनके सहयोगियों और अभिनेता मनोज वाजपेई, गजराज राव और कास्टिंग डायरेक्टर-फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा जैसे अन्य सहयोगियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ड्रामा स्कूल के आधिकारिक अकांउट से ट्वीट किया गया, भूपेश कुमार पांड्या के (पूर्व छात्र, एनएसडी, 2001 बैच) मौत की खबर बेहद दुखद है। एनएसडी परिवार हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। मनोज बाजपेई ने ट्वीट किया, भगवान भूपेश पांड्या की आत्मा को शांति दे। एनएसडी के अनुसार, पांड्या का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास राजस्थान के बांसवाड़ा में किया जाएगा। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...