back to top

उपलब्धि: इसरो दिसम्बर में लांच करेगा पहला मानव रहित मिशन

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए समय भले ही प्रतिकूल हो लेकिन वह इस साल दिसंबर में पहला मानव रहित मिशन लांच करने की तैयारी में लगातार जुटा हुआ है। यह मिशन मानव को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारियों का हिस्सा है। हालांकि, कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लाकडाउन के चलते उपकरणों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

पाक में हिंदू विवाह और तलाक के नियमों का मसौदा जल्द तैयार करने की उठी मांग

मानव को अंतरिक्ष में भेजने के गगनयान कार्यक्रम से पहले इसरो दो मानव रहित उड़ानें अंतरिक्ष में भेजेगा। बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते गगनयान कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस मिशन के लिए उपकरण उद्योगों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर लगाए गए लाकडाउन के चलते इनकी आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले…ब्लैक फंगस से अब तक पूरे देश में 3,129 लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि डिजाइन, विश्लेषण और दस्तावेजीकरण संबंधी कार्य इसरो द्वारा किए जाते हैं, जबकि गगनयान के लिए उपकरण देश में स्थित सैकड़ों उद्योगों द्वारा बनाए जा रहे हैं और उन्हीं के द्वारा आपूर्ति की जा रही है। गगनयान कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यान के माध्यम से मानव को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और फिर उन्हें धरती पर सुरक्षित वापस लाने की क्षमता का प्रदर्शन करना है।

ईपीएफ की संपूर्ण 24 फीसदी राशि जमा कराएगी भारत सरकार

केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस साल फरवरी में कहा था कि पहला मानवरहित मिशन दिसंबर 2021 में भेजे जाने की योजना है। इसके बाद दूसरा मानवरहित मिशन भेजा जाएगा और फिर मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया जाएगा। इस मिशन के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्री रूस में पहले ही कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...