back to top

पांच साहित्यकारों को मिला आचार्य रामदेव शुक्ल विभोर स्मृति सम्मान

आचार्य रामदेव लाल विभोर ने प्रासंगिक विपुल साहित्य की सर्जना की
यू.पी. प्रेस क्लब में काव्य कला संगम संस्था ने मनायी आचार्य विभोर की 89वीं जयंती

लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था की ओर से आचार्य रामदेव लाल विभोर की 89वीं जयंती मंगलवार 8 जुलाई को स्थानीय यू.पी. प्रेस क्लब में मनाई गई। इस समारोह के अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर मिश्र ने कहा कि विभोर जी का कृतित्व का महत्वपूर्ण वैशिष्ट्य है कि उन्होंने प्रासंगिक विपुल साहित्य की सर्जना की और लक्षण ग्रंथ भी लिखे। वस्तुत: वे आचार्य कवि की कोटि में आने वाले मनीषी हैं। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरक और मार्ग दर्शक है।
इस समारोह मुख्य अतिथि डॉ. राम कठिन सिंह ने कहा अप्रतिम साहित्यिक प्रतिभा के धनी रामदेव लाल ‘विभोर’ एक उच्च कोटि के कवि तो थे ही, साथ ही छान्दस कविता के महत्व को समझने के लिए जो उन्होंने छन्द-विधान पर शोधपूर्ण कार्य किया, वह अद्वितीय है। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि साहित्य भूषण मधुकर अष्ठाना ने विभोर जी के लिये एक मुक्तक पेश करते हुये कहा कि जिये तो ऐसे कि फूलों के साथ नाम रहा, हमारे दिल में बसे आप खुशबुओं की तरह रहे तो वक़्त के सीने पे दस्तखत कर के दिखाई दूर से देते हैं गुम्बदों की तरह। विशिष्ट अतिथि डॉ. अमिता दुबे ने कहा कि रामदेव लाल विभोर जी का जीवन और उनका रचनाकर्म निश्चित रूप से विभोर करने वाला हैह्व। उनकी महत्वपूर्ण कृतियाँ विशेषकर नीम की छांव, छन्द-विधान एवं गजल ज्ञान साहित्य जगत की धरोहर हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. गोपालकृष्ण शर्मा मृदुल ने समारोह में उपस्थित साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभोर जी में कवि और आचार्य का दुर्लभ मणि-कांचन संयोग था। इस अवसर पर पत्रिका विभोर स्मारिका का लोकार्पण और वरिष्ठ कवियों को आचार्य रामदेव लाल विभोर स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित भी किया गया। इस कड़ी में मुम्बई से आमंत्रित मुरलीधर पाण्डेय, बाराबंकी के रामकिशोर तिवारी, उमेश चन्द्र दुबे, अवधेश गुप्त नमन और डॉ. सुष्मा विप्लव सौम्या शामिल रहे। समारोह में विभोर जी के सुपुत्र संस्था के महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव और मुकेश कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव और विकास कुमार श्रीवास्तव सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन आवारा नवीन और नवीन शुक्ल ‘नवीन’ ने किया। वरिष्ठ रंगकर्मी कीर्ति प्रकाश ने मशविरा दिया कि ऐसे आयोजन निरंतर किये जाने चाहिए। अंत में संस्था के महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...