back to top

देश में करीब 86000 कोरोना संक्रमित, 2,752 लोगों की हुई मौत

  • 53,035 का चल रहा है इलाज, 30,150 लोग स्वस्थ होकर गये घर

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,752 हो गई और संक्रमितों की संख्या 85,940 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और संक्रमण के 3,970 नए मामले सामने आए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 53,035 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 30,152 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 35.08 प्रतिशत मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। कुल संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक 103 लोगों की मौत हुई है। इनमें 49 लोगों की महाराष्ट्र में, 20 की गुजरात में, 10 की पश्चिम बंगाल में, आठ की दिल्ली में, सात की उत्तर प्रदेश में, पांच की तमिलनाडु में, दो की मध्य प्रदेश में और एक-एक व्यक्ति की मौत कर्नाटक तथा हिमाचल प्रदेश में हुई है।

देश में अब तक कुल 2,752 लोग इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवा चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक।,068 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 606, मध्य प्रदेश में 239, पश्चिम बंगाल में 225, राजस्थान में 125, दिल्ली में 123, उत्तर प्रदेश में 95, तमिलनाडु में 71 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में 36 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोग जान गंवा चुके हैं। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इस बीमारी के कारण 11-11 लोगों की मौत हुई जबकि बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई। झारखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि असम में दो लोगों ने जान गंवाई।

मंत्रालय के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक शख्स की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि मरने वाले लोगों में 70 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जिन्हें कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियां भी थीं। शनिवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 29,100 लोग संक्रमित हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 10,108, गुजरात में 9,931, दिल्ली में 8,895, राजस्थान में 4,727, मध्य प्रदेश में 4,595 और उत्तर प्रदेश में 4,057 लोग संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 2,461, आंध्र प्रदेश में 2,307 , पंजाब में।,935 , तेलंगाना में।,454 , कर्नाटक में।,056 , बिहार में 1018, जम्मू-कश्मीर में।,013 और हरियाणा में 818 मामले सामने आए हैं।

ओडिशा में 672 और केरल में 576 मामले हैं। झारखंड में 203 और चंडीगढ़ में 191 मामले हैं। त्रिपुरा में संक्रमण के 156 मामले, असम में 90, उत्तराखंड में 82, हिमाचल प्रदेश में 76, छत्तीसगढ़ में 66, लद्दाख में 43 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं। वहीं गोवा में 15, मेघालय और पुडुचेरी में 13-13 मामले हैं। मणिपुर में संक्रमण के तीन मामले हैं। वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...