back to top

आरती बिराजदार ने वैदेही के सफर से दिया बड़ा संदेश, बोलीं- शादी और सपने साथ-साथ पूरे किए जा सकते हैं

लखनऊ। शादी को अक्सर जिंदगी के सबसे अहम पड़ावों में से एक माना जाता है, लेकिन क्या शादी के बाद भी सपनों को उसी जुनून के साथ जिया जा सकता है? सन नियो के लोकप्रिय शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में इन दिनों इसी सवाल का प्रेरणादायक जवाब देखने को मिल रहा है। शो की मुख्य किरदार वैदेही अपनी शादी की तैयारियों के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी में भी जुटी हुई है, जिससे उसकी कहानी लाखों लड़कियों की वास्तविक जिंदगी को दर्शाती है।

वैदेही के इस सफर ने दर्शकों के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है कि जीवन की नई जिम्मेदारियों के साथ भी अपने लक्ष्य और सपनों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। शादी, परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाने की उसकी कोशिश आज की युवा महिलाओं की सोच और संघर्ष को बखूबी सामने लाती है।

वैदेही का किरदार निभा रहीं आरती बिराजदार ने इस ट्रैक को लेकर कहा,वैदेही की कहानी सिर्फ एक किरदार की नहीं, बल्कि उन लाखों लड़कियों की कहानी है जो अपने परिवार और अपने सपनों, दोनों को बराबर अहमियत देती हैं। जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, लेकिन अगर इरादा मजबूत हो तो सपनों की राह कभी बंद नहीं होती।उन्होंने आगे कहा,मैंने कई ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सुनी हैं, जहां लड़कियां अपनी शादी के दिन भी परीक्षा देने पहुंचीं और फिर वापस अपनी शादी की रस्मों में शामिल हुईं। यह बताता है कि अगर जुनून और समर्पण हो तो कोई भी परिस्थिति आपके सपनों को रोक नहीं सकती। ऐसी हर लड़की मेरे लिए प्रेरणा है।

आरती का मानना है कि शादी किसी महिला की पहचान या उसके सपनों की सीमा नहीं बननी चाहिए, बल्कि यह एक नई शुरुआत होनी चाहिए, जहां परिवार और व्यक्तिगत आकांक्षाएं साथ-साथ आगे बढ़ें।’थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...