back to top

आरव व निखार ने सर्वाधिक स्कोर के साथ संयुक्त रुप से विजेता ट्रॉफी जीती


लखनऊ । आरव गर्ग और निखार सक्सेना ने अवध आईटीआई ओपन शतरंज टूर्नामेंट में कांटे की टक्कर के बाद सर्वाधिक स्कोर के साथ संयुक्त रुप से विजेता ट्रॉफी जीत ली। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस टूर्नामेंट में आरव व निखार ने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार जीत के साथ एक-दूसरे के खिलाफ ड्रा खेला।

सातवें व अंतिम राउंड के बाद दोनों ने ही 6.5-6.5 अंक हासिल किए। इसके बाद दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।महिला वर्ग में वर्तिका और वेटरन में मोहम्मद इरफान पहले स्थान पर रहे। वेटरन (60 वर्ष से अधिक) वर्ग में मोहम्मद इरफान ने 5.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और आरपी गुप्ता 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राजेंद्र महाना और अजीत कुमार श्रीवास्तव को 3-3 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।


महिला वर्ग में वर्तिका आर वर्मा 5 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। उनसे एक अंक से पिछड़ी तूलिका कुमारी गौतम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दीपांजलि मेहरोत्रा और आंचल मौर्य ने 3.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरा स्थान साझा किया।टीम श्रेणी में लखनऊ शतरंज सेंटर ने कोच लखनऊ के वरिष्ठ खिलाड़ी सईद अहमद की अगुवाई में 28 अंकों के मुकाबले में सर्वाधिक 19.5 अंकों के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में अवध आईटीआई के प्रबंध निदेशक अमित कुमार वर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।

  • चिल्ड्रंस सेक्शन
  • अंडर-10 :- प्रथम : अमय राजेंद्र (स्टडी हॉल, गोमती नगर) 5 अंक, द्वितीय : अभिज्ञान कटियार (मॉडर्न स्कूल, अलीगंज) 4 अंक
  • अंडर-13 :- प्रथम : सम्यक सागर (डीपीएस एल्डिको) 4 अंक, द्वितीय : अर्जुन गर्ग (सेंट फ्रांसिस, हजरतगंज) 4 अंक
  • अंडर-16:- प्रथम : अभिनव कीर्ति वर्मन (डीपीएस एल्डिको) 5 अंक, द्वितीय : आराध्या गुप्ता, (सेंट मैरी कॉन्वेंट) 5 अंक

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...