back to top

आप सरकार कर रही है निर्भया मामले के दोषियों को बचाने की कोशिश : भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप सरकार पर निर्भया मामले के चार दोषियों को फांसी की सजा से बचाने का आरोप लगाया है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निर्भया मामले के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय आप सरकार इसके दोषियों को अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को टालने की कोशिश कर रही है। तिवारी ने दिल्ली सरकार की वकील रहीं इंदिरा जयसिंह द्वारा निर्भया मामलों के दोषियों को पीड़िता के परिवार द्वारा माफ किए जाने की पहल की भी निंदा की।

उन्होंने वरिष्ठ वकील जयसिंह के केजरीवाल सरकार से जुड़े होने का हवाला देते हुए कहा उन्होंने अदालत में केजरीवाल सरकार की पैरवी की है, इसलिए उनके सुझाव के मद्देनजर दोषियों की सजा को अमल में लाने में हो रही देरी के पीछे आप सरकार पर सवाल उठना लाजिमी है। तिवारी ने दलील दी कि तिहाड़ जेल प्रशासन भी दिल्ली सरकार के मातहत है और इस जेल में बंद निर्भया मामले के दोषियों को 2017 में सुनाए गए इस मामले के अदालती फैसले से दो साल बाद 2019 में अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि पहले तो आप सरकार ने दोषियों को फांसी दिए जाने को विलंबित किया और अब जबकि सजा पर मंजूरी की हर तरफ से मुहर लग गई है तब उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। तिवारी ने कहा कि जिस न्याय के लिए निर्भया का परिवार आठ साल से संघर्षरत है, उसे टालने का काम किसी अन्य पार्टी ने नहीं किया जैसा आम आदमी पार्टी ने किया। उल्लेखनीय है कि 2012 में पेरामेडीकल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी थी। मामले की न्यायिक जांच के बाद इस वारदात के दोषियों को फांसी सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों की दया याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...