back to top

आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन पर लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।

डिजिटल तरीके से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास वहां की गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं की वजह से रुक गया है। उन्होंने सवाल किया, उत्तर प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख क्यों करना पड़ता है? कोई परिवार कानपुर में रहता है, उन्हें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली भेजना पड़ता है। गोरखपुर में रहने वाले व्यक्ति को अपने अभिभावकों को अच्छा इलाज दिलाने के लिए दिल्ली आना पड़ता है।

केजरीवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश के लोगों ने हर पार्टी को आजमा लिया और उन्हें मौका भी दिया लेकिन इन दलों ने लोगों की पीठ में चाकू घोंपने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा उत्तर प्रदेश में भी मुहैया कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप ईमानदार सोच पैदा करेगी और यह साबित करेगी कि शासन सीमित संसाधनों का मोहताज नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा, मैं आप सबसे आप को एक बार मौका देने की अपील करता हूं और आप बाकी सब दलों को भूल जाएंगे, जैसा दिल्ली में हुआ। केजरीवाल ने कहा, क्या देश का सबसे बड़ा राज्य देश में सबसे विकसित राज्य में नहीं बदल सकता है? अगर दिल्ली के संगम विहार में मोहल्ला क्लीनिक हो सकता है तो उत्तर प्रदेश के गोमती नगर इलाके में क्यों नहीं हो सकता? अगर दिल्ली में सबसे अच्छा अस्पताल हो सकता है तो उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की स्थिति इतनी बदहाल क्यों है?

उन्होंने कहा, दिल्ली के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो सकती है तो उत्तर प्रदेश को क्यों नहीं? वहां पर बिजली क्यों गुल होती है? उत्तर प्रदेश के लोगों को बिजली के ज्यादा बिल क्यों देने पड़ते हैं? अगर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। वहां पर सरकारी स्कूलों की हालत इतनी खराब क्यों है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि लोगों के समर्थन के कारण पार्टी ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई और पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...