back to top

मुजफ्फरनगर : कांवड़ पर थूकने के आरोप में युवक गिरफ्तार, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही थी महिला

मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में एक महिला श्रद्धालु की कांवड़ पर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कथित घटना सोमवार शाम की है जब महिला हरिद्वार से गंगा जल लेकर घर लौट रही थी और पुरकाजी थाना क्षेत्र में आराम करने के लिए रुकी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए आक्रोशित तीर्थयात्रियों को शांत किया। आरोपी के परिवार ने दावा किया कि उस्मान मूक-बधिर है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। प्रजापत ने बताया कि महिला तीर्थयात्री को यात्रा फिर से शुरू करने के लिए हरिद्वार से लाया गया एक नयी कांवड़ उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सूरत की दुकान में लूटपाट के दौरान जौहरी की गोली मारकर हत्या,एक अन्य व्यक्ति घायल

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...