back to top

सूरत की दुकान में लूटपाट के दौरान जौहरी की गोली मारकर हत्या,एक अन्य व्यक्ति घायल

सूरत। गुजरात के सूरत शहर में हथियारबंद लुटेरों ने आभूषणों के एक शोरूम से कीमती सामान लूटने के दौरान एक जौहरी की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक नीरव गोहिल ने बताया कि सोमवार रात को हुई इस घटना के बाद तीन लुटेरे भाग गए लेकिन एक को स्थानीय लोगों ने कुछ देर उसका पीछा करने के बाद पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि चार हथियारबंद लुटेरे रात करीब साढ़े आठ बजे सचिन इलाके में श्रीनाथजी ज्वैलर्स के शोरूम में घुसे। गोहिल ने कहा,शोरूम के मालिक आशीष राजपारा ने लुटेरों को कीमती सामान लेकर भागने से रोकने की जब कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं।

राजपारा को सीने में दो गोलियां लगीं और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।उन्होंने कहा,जब स्थानीय लोगों ने लुटेरों का पीछा करना शुरू किया तो लुटेरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस दौरान नाजिम शेख नाम के एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। कुछ देर तक पीछा करने के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन तीन अन्य आरोपी भाग गए। गोहिल ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे को स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी का इलाज किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ से खुद को बचाने के लिए तीन अन्य लुटेरे भागते समय शोरूम के पास एक बैग छोड़ गए जिसमें कीमती सामान था और स्थानीय लोगों ने इसे दुकान मालिक के परिवार को लौटा दिया। अधिकारी ने कहा,यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि उनके पास केवल एक बैग था या उससे अधिक बैग थे। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की हैं।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

पंकज चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई संगठन टीम के गठन के बाद आज प्रदेश मुख्यालय में पहली महत्वपूर्ण और औपचारिक बैठक आयोजित की जा...

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...