back to top

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने रात भर क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी रखी और मुठभेड़ सुबह पुन: आरम्भ हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान पता करने की कोशिश की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका संबंध किस संगठन से था। सोमवार को जब घेराबंदी की जा रही थी, उस समय सीआरपीएफ का एक जवान गोलीबारी में घायल हो गया था।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...