back to top

लखनऊ में आज से सजेगी साझा संस्कृति की झांकी

लखनऊ। नवाबों की नगरी लखनऊ में रविवार से देश भर के युवाओं के सतरंगी कला कौशल की झांकी नजर आएगी। यहां 12 से 16 जनवरी तक आयोजित युवा महोत्सव में देश भर के लगभग 6000 युवाओं का समागम होगा। इन दिनों लोगों को संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश की बहुरंगी छटा से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। युवाओं को साझा संस्कृति के बहुआयामी पहलुओं से परिचित कराने के भरपूर प्रयत्न किए जा रहे है। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि 26 जनवरी को समापन राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लखनऊ के तीन सहित पूरे उत्तर प्रदेश से कुल 28 यूथ एवार्डी इस आयोजन में शिरकत कर रहे हैं। लखनऊ के तीन यूथ आईकॉन अजीत कुमार, शुभम मिश्रा व रोहित कश्यप को आमंत्रित किया गया है। इन्होंने पर्यावरण, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, गोमती संरक्षण को लेकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

इस संंबंध में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिलों से न्यूनतम 25 युवा प्रतिभागी, दो युवा आदर्श व विभिन्न वर्षों में उत्तर प्रदेश के कुल 28 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहभागिता एवं समन्वय के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के 500 पीआरडी स्वयं सेवक, मंगल दलों के 140 स्वयंसेवक, विभिन्न जिलों से कुल 1875 युवा, 150 युवा आदर्श, नेहरू युवा केन्द्र के 600 स्वयंसेवक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के 870 स्वयंसेवकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

अब तक 22 प्रदेशों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिए जाने के लिए 1506 युवाओं के सम्मिलित होने की सूचना मिली है। मंत्री ने बताया कि अब तक 2206 युवाओं द्वारा आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है तथा 3435 युवाओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने की आॅफलाइन सूचना उपलब्ध हुई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...