back to top

देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1.01 लाख मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 1,01,468 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है और महामारी से उबरे लोगों की संख्या अब लगभग 45 लाख हो गई है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की दर बढ़ कर 80.86 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 महामारी को मात देकर ठीक हुए लोगों की संख्या अब 44,97,867 हो गई है और इनमें से 79 प्रतिशत लोग नौ राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश-महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब से हैं।

महाराष्ट्र महामारी से लोगों के ठीक होने के मामले में लगातार आगे बना हुआ है और इस राज्य में एक दिन में 32 हजार से अधिक लोग (31.5 प्रतिशत) ठीक हुए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, पिछले चार दिन से लगातार बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं। अधिकतम लोगों के ठीक होने की भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि ने इसे इस मामले में विश्व का शीर्ष देश बना दिया है।

इसने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का महामारी को मात देना इस बात का साक्ष्य है कि केंद्र के नेतृत्व में अग्र-सक्रिय कदमों और जांच, संपर्कों का पता लगाने तथा उपचार की क्रमिक रणनीति सफल हो रही है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन तथा केंद्र सरकार द्वारा जारी उपचार प्रोटोकॉल को नए चिकित्सकीय और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अनुरूप समय-समय पर अद्यतन किया जाता रहा है।

इसने कहा कि केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर, प्लाज्मा और टोसिलिजुमैब जैसी अनुसंधानात्मक पद्घतियों के तर्कसंगत इस्तेमाल की भी अनुमति दी है। उच्च प्रवाह ऑक्सीजन, नॉन इन्वेसिव वेंटीलेशन और स्टेरॉइड तथा रक्त को पतला करने वाली दवाओं के इस्तेमाल जैसे कदमों का परिणाम कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर के अधिक होने के रूप में निकला है।

मंत्रालय ने कहा कि हल्के मामलों में गृह पृथक-वास और इसकी निगरानी, एंबुलेंस सेवाओं में सुधार जैसे कदमों ने भी प्रभावी कोविड प्रबंधन में मदद की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 75,083 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 55,62,663 हो गई। इस अवधि में 1,053 मरीजों की मौत के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 88,935 हो गई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...