back to top

दुनियाभर में कोरोना से मरने वाले लोगों की एक चौथाई संख्या अमेरिका में

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले अमेरिका में सामने आए हैं। शुक्रवार को आए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। नवंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में।,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका इस संक्रामक रोग से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। देश में 9.2 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और शुक्रवार तक मरने वाले लोगों की संख्या 51,000 पर पहुंच गई। अमेरिका में कोविड-19 के मामले छह देशों स्पेन (2,19,764), इटली (1,92,994), फ्रांस (1,59,495), जर्मनी (1,54,545), ब्रिटेन (1,44,635) और तुर्की (1,04,912) के कुल मामलों से भी अधिक है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस वायरस से सबसे अधिक 17,671 लोगों की मौत हुई और 2,71,890 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि अमेरिका में संक्रमण का बुरा दौर बीत चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कोरोना पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा, देशभर में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।

पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में 38 प्रतिशत जांच रिपोर्ट में संक्रमण के मामले सामने आए थे, इस हफ्ते यह संख्या गिरकर 28 प्रतिशत रह गई। न्यूयॉर्क में एक हफ्ते पहले के मुकाबले अब नए मामले मामलों में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और समान अवधि में मरने वाले लोगों की संख्या 40 प्रतिशत तक कम हो गई है।

ट्रंप ने कहा कि नए मामलों की संख्या में गिरावट के परिणामस्वरूप आधे राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले कैलिफोर्निया, मिनेसोटा और टेनेसी ने कुछ क्षेत्रों में काम फिर शुरू करने की अतिरिक्त योजनाओं की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...