back to top

एक वंश प्रधानमंत्री मोदी को बर्बाद करने में लगा है : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि वह तथ्यों में कमजोर और कीचड़ उछालने में मजबूत बयान देकर विदेश नीति के मुद्दों का राजनीतिकरण करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वंश वर्षों से प्रधानमंत्री को बर्बाद करने की कोशिश करता आ रहा है।

नड्डा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की पृष्ठभूमि में दावा किया कि यह सीमा विवाद से जुड़ा एक साधारण मामला भर नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री की 56 इंच वाली छवि पर हमले की चीन की साजिश है।

भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, चाहे वह डोकलाम का मामला हो या अभी का, हाल के वर्षों में राहुलजी भारतीय सशस्त्र बलों पर विश्वास करने की बजाय चीन की ओर से दी गई जानकारी में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। क्यों एक परिवार भारत को कमजोर और चीन को मजबूत देखना चाहता है। कांग्रेस में भी कई नेता एक वंश के इस छल को नापसंद करते हैं।

गांधी की ओर से सोमवार को लद्दाख गतिरोध पर जारी ताजा वीडियो को खुद को पुन: स्थापित करने का उनका असफल प्रयास करार देते हुए नड्डा ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी वे तथ्यों के मामले में कमजोर और कीचड़ उछालने के अपने प्रयास में मजबूत दिखे।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, रक्षा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों के राजनीतिकरण का प्रयास एक वंश की 1962 में उनके द्वारा किए गए पूर्व के पापों से हाथ धोने और भारत को कमजोर करने की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1950 के दशक से ही चीन ने एक वंश में रणनीतिक निवेश किया है जिसका उसे बड़ा लाभांश भी मिला है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप चीन ने कांग्रेस-नीत संप्रग की सरकार के कार्यकाल में जमीन पर कब्जा किया। मोदी की आलोचना पर पलटवार करते हुए नड्डा ने कहा, सालों से एक परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बबार्द करने की कोशिश करता रहा है।

उनके लिए दुखद यह है कि प्रधानमंत्री मोदी का 130 करोड़ भारतीय जनता से गहरा जुड़ाव है। वे उनके लिए जीते हैं और काम करते हैं। जो उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं वे खुद अपनी ही पार्टी को तबाह कर देंगे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...