back to top

कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती में लगी आस्था की डुबकी

श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान दिया
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने की सनातन परपंरा का निर्वहन भी किया जाता है। बुधवार को सुबह-सुबह श्रद्धालुओं ने गोमती में डुबकी लगाई और स्नान के बाद आदि गंगा गोमती के घाटों पर श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान दिया।
कुड़ियाघाट पर पिछले साल के मुकाबले स्नान करने वालों की संख्या अधिक रही। झूलेलाल घाट के साथ ही संझिया व अग्रसेन घाट पर भी लोगों ने स्नान किया। लक्ष्मण मेला घाट के अलावा खदरा के शिव मंदिर घाट ओम ब्राह्मण समाज के धनंजय द्विवेदी ने स्नान कर आदि गंगा गोमती को निर्मल व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। गंगा समग्र लखनऊ महानगर व श्री बड़ी काली जी मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आदि गंगा मां गोमती की भव्य आरती का आयोजन कुड़िया घाट लखनऊ में प्रात: सूर्योदय के समय किया गया। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से विभोर हो मां गोमती की आरती संपन्न की। जिसमें मुख्य रूप में श्री मनकामेश्वर मंदिर की महंत श्रद्धेय दिव्या गिरी जी अहिमर्दन पातालपुरी लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के महंत डॉक्टर विवेक तागड़ी श्री बड़ी काली जी मंदिर चौक के महंत ने आरती की।
कार्तिक पूर्णिमा से करीब डेढ़ महीने तक लगने वाला ऐतिहासिक कतकी मेला भी नजर आया। पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि मान्यता है कि भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कार्तिक पूर्णिमा को ही किया था और विष्णु जी का मत्स्य अवतार भी इसी दिन को हुआ था। देवताओं ने इसी दिन दीपावली मनाई थी।

भजनों के बीच नावें हुईं प्रवाहित :
उड़िया समाज की ओर से बोइटो वंदना के तहत बुधवार को झूलेलाल घाट पर भोर में केले के तने से बनी नावों को प्रवाहित किया गया। समाज के डीआर साहू ने बताया कि जल मार्ग से व्यापार की शुरूआत का पर्व बोइटो वंदना है।सुबह झूलेलाल घाट पूजन के साथ नाव प्रवाहित की गई। इस अवसर पर उप्र पावर कारपोरेशन के महानिदेशक सतर्कता एसएन साबत सहित समाज के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 ARTO का तबादला

लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को...

राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया से 91 प्राध्यापकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश...

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...