back to top

एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरी, परिवार के पांच लोगों की मौत

कन्नौज(उत्तर प्रदेश)। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर निचली गंग नहर में गिर गई। घटना में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह और जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मीरुअनमढ़ा गाँव निवासी गौरव भदौरिया कार से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में गौरव के साथ उनकी पत्नी प्रिया, मां रेखा देवी, एक अन्य युवती मोहिनी और छह बच्चे सुभी, लाडो, कृष्णा, हर्ष, आयुषी और सोनी सवार थे। सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चतरूआहारपुर गाँव के करीब गौरव ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह निचली गंग नहर में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना देखा और तुरंत आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला। लेकिन प्रिया, मोहिनी, सुभी, लाडो और कृष्णा की पानी से बाहर आने के बाद वहीं मौत हो गई।

अन्य चार लोगों रेखा देवी, गौरव, सोनी और आयुषी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि हर्ष का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले में आगे की कार्वाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...