back to top

यूपी में कोरोना से संक्रमित 971 नये मामले, 12 मौतें

लखनऊ। सूबे में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 971 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले लखनऊ में ही 203 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 12 और मौतें हुई। ऐसे में अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 8364 हो गयी है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,86,900 हो गयी है।

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दो सौ के आस-पास ही है। विगत कई दिनों लखनऊ में कोरोना संक्रमण की दर में कमी नहीं आ रही है। बीते चौबीस घंटे के दौरान लखनऊ में 203 कोरोना संक्रमित मिले है। एक की मौत हुई है। वाराणसी में 46, मुरादाबाद में 49, मेरठ में 41, गाजियाबाद में 43, गोरखपुर में 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,49,823 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,39,43,169 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 971 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में 14,260 कोरोना के एक्टिव मामले में सें 6,337 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 1,275 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,63,278 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.13 है।

प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,410 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,32,130 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,79,772 क्षेत्रों में 4,99,780 टीम दिवस के माध्यम से 3,09,74,970 घरों के 15,06,86,305 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि ‘मेरा कोविड केन्द्र ऐप’ के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन के संबंध मे सभी तैयारियां की जा रही है, जिसमें कोल्ड चेन के उपकरणों की व्यवस्था करने के साथ-साथ, स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोविड वैक्सीन के भंडारण के साथ-साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को चरणबद्ध तरीके से लगाने की व्यवस्था की जायेगी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...