back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 940 नये मामले, 16 मौतें

लखनऊ। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 945 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले लखनऊ में ही 213 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 16 और मौतें हुई। ऐसे में अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 8322 हो गयी है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 582920 हो गयी है।

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि अभी भी यहां दो सौ के आंकड़े से कम संक्रमण नहीं पहुंचा है। सोमवार को लखनऊ में सबसे अधिक 213 मामले प्रकाश में आये, 7 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी। हालांकि अन्य जिलों में संक्रमण की दर काफी हद तक कम हो गयी है। कानपुर नगर में 30, प्रयागराज में 30, गाजियाबाद में 68, वाराणसी में 51, मेरठ में 54, बरेली में 45 कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई हैं। लखनऊ में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सरकार ने अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,734 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,35,08,431 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 940 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 14,710 कोरोना के एक्टिव मामले में सें 6,545 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,59,888 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक 3 लाख से अधिक लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। कुमार ने बताया कि यूके से आने वाले लोगों से सम्पर्क किया जा रहा हैं। सम्पर्क में आने पर कोविड-19 की जांच करायी जा रही है।

अब तक 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है उनकी जिनोम सीक्वेंसिंग करायी जायेगी जिससे पता चलेगा की उन्हें कौन से स्ट्रैन का वायरस है। सभी लोगों से अपील है कि मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...