back to top

दुनिया में अब तक 89.21 लाख संक्रमित, 47.43 लाख लोग ठीक हुए

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 66 हजार 850 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख 21 हजार 618 हो गया है। अब तक 47 लाख 43 हजार 041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सऊदी अरब में रविवार से कर्फ्यू हटा दिया गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और धार्मिक स्थलों पर पाबंदी लगी रहेगी। बलूचिस्तान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के ब्रिगेडियर हसन अफजल की कोरोना से मौत हो गई।

बलूचिस्तान में मेडिकल फैसिलिटी की बेहद कमी है। सही इलाज न होने के कारण उनकी जान गई है। यहां अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड में रविवार को दो नए संक्रमित मिले। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1161 हो गया है। पिछले हफ्ते 24 दिन के बाद पांच मामले सामने आए थे। दूसरा मामला 59 साल की महिला में सामने आया। महिला 15 जून को दिल्ली से आॅकलैंड पहुंची थी। देश में अब तक 3 लाख 41 हजार 117 लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं, सऊदी अरब के गृह मंत्री ने घोषणा की है कि रविवार सुबह से देशभर में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि 21 जून से देश में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और उमराह श्रद्धालुओं पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगी। 50 से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी लगी रहेगी। देश में अब तक 1.54 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3941 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बीजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। यहां शनिवार को 22 नए मामले मिले हैं। देश में अब तक 83 हजार 352 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, ब्राजील में 24 घंटे के दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। यहां एक दिन में 34 हजार 666 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार 58 हो चुकी है। देश में महामारी से अब तक 5.20 लाख लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की दर 5% है। इस बीच, फ्रांस में 24 घंटे के महामारी के छह सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देर शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में मृतकों का आंकड़ा 29 हजार 633 हो गया है। वहीं, चिली में वायरस से 2 लाख 36 हजार 748 लोग प्रभावित हैं। अब तक 4295 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण के 5355 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 202 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 1682 कोरोना संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें 416 की स्थित नाजुक है। देश में अब तक 9 लाख 43 हजार 593 लोगों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...