back to top

देश में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 87 मामले दर्ज किए गए : मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 87 नए मामले दर्ज किए जो कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में विश्व में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में प्रति दस लाख आबादी पर मौत का केवल एक नया मामला सामने आया।

उसने कहा, इस महामारी से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत होने के साथ कोविड-19 से भारत में होने वाली मौतें प्रति दस लाख आबादी पर दुनिया में सबसे कम में से एक हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है और यह आंकड़ा 2.13 लाख है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का केवल 2.03 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 15,590 नए मामले सामने आए जबकि इसी अवधि के दौरान 15,975 लोग स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर नए मामलों की संख्या केवल 87 थी। यह संख्या रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, इटली, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में कम है। देश में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 10,162,738 है।

मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 99 लाख को पार कर गया है। उसने कहा कि इस महामारी से ठीक होने वाले ज्यादातर लोग, लगभग 81.15 प्रतिशत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 4,337 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,309 और छत्तीसगढ़ में 970 लोग ठीक हुए हैं।

संक्रमण के कम से कम 77.56 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,490 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,579 जबकि पश्चिम बंगाल में 680 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 191 और लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...