back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 80 नये मामले, कुल संख्या हुई 7071

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता नज़र नहीं आ रहा है। प्रदेश में गुरुवार दोपहर तक 75 जिलों से संक्रमण के 80 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद प्रदेश संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ.कर प्रदेश में 7071 पहुंच गयी है।

प्रदेश में संक्रमण से सात और रोगियों की मौत हो गयी है। अब तक महामारी से 189 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरने वालों में आगरा से पांच, जालौन और कुशीनर के एक-एक मरीज़ शामिल हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 7071 कोरोना संक्रमण के मामले आये है जिनमें से 4062 ठीक हो गये है जबकि 2820 सक्रिय संक्रमण के मामले है । प्रदेश में अब तक मरने वालो की संख्या 189 हो गयी है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में 2820 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 4062 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। बुधवार को कुल 649 पूल टेस्ट किये गये, जिसमें से 567 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 82 पूल 10-10 सैम्पल के थे। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 38,054 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है।

प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा कामगारों व श्रमिकों के घर पर जाकर संपर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर ज़रुरत के हिसाब से कामगारों व श्रमिकों का सैम्पल इकट्ठा कर जांच की जा रही है। आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 10,08,531 कामगारों व श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, इनमें 956 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 94,856 निगरानी समिति के माध्यम से 74,47,339 घरों में रह रहे 3,74,46,942 लोगों से सम्पर्क किया गया है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...