back to top

गंगा यात्रा में शामिल होंगे 8 केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा निकाल रही है। गंगा यात्रा में केंद्र सरकार के 8 मंत्रियों के साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बिजनौर में होंगे। वहीं बलिया में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे। समापन मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर उपस्थित होंगे।

गंगा यात्रा दो रूट से निकाली जाएगी। पहला बिजनौर से कानपुर तो दूसरा बलिया से कानपुर। इसी क्रम में बिजनौर से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रहेंगे। 28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। वहीं 29 जनवरी को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे। 30 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे।

इसी कड़ी में बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे। 28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मौजूद रहेंगे। 30 जनवरी को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगे।

गंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पांच दिन चलने वाली गंगा यात्रा में सभी 27 जिलों के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...