back to top

भाजपा के 72 वर्षीय नेता अनिल विज ने एक्स पर अपने परिचय से मंत्री शब्द हटाया

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे अनिल विज ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्स पर अपने परिचय से मंत्री शब्द हटा दिया है और उन्होंने कहा कि वह किसी टैग के मोहताज नहीं हैं। भाजपा के 72 वर्षीय नेता के एक्स पर आठ लाख से अधिक फॉलोअर हैं। उन्होंने मंगलवार को इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अपना परिचय अनिल विज, मंत्री हरियाणा, भारत से बदलकर अनिल विज, अंबाला कैंट हरियाणा, भारत कर लिया।

विज ने बृहस्पतिवार को कहा, मैं अनिल विज के रूप में अपनी व्यूअरशिप (सोशल मीडिया पर मौजूदगी) बढ़ाना चाहता हूं, मंत्री के रूप में नहीं। मैंने मंत्री बनने से बहुत पहले ही सोशल मीडिया मंच पर उपस्थिति दर्ज करा ली थी। मेरे फेसबुक पेज पर भी, आपको मेरे प्रोफाइल में मंत्री नहीं लिखा मिलेगा।

उन्होंने कहा,लोग मुझे अनिल विज के नाम से जानते हैं। मैं जो सामग्री पोस्ट करता हूं और उसे देखने वालों की संख्या इसी पर आधारित होनी चाहिए, न कि इस बात पर कि मैं मंत्री हूं। अनिल विज किसी टैग (मंत्री आदि) का मोहताज नहीं है। विज के पास हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों का प्रभार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने परिचय से मंत्री शब्द हटाने के उनके फैसले का उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र अंबाला छावनी में भाजपा की समानांतर इकाई चलाए जाने के उनके दावे से कोई लेना-देना नहीं है।

सात बार के विधायक विज ने 12 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट में यह दावा करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी कि कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र अंबाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की समानांतर इकाई चला रहे हैं। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे थे कि वह इनसे निपटने के लिए क्या करें।

एक्स पर अपने परिचय को बदलने के समय के बारे में पूछे जाने पर विज ने कहा कि उन्होंने पहले भी अपने फेसबुक पेज पर ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा, मैंने तय किया कि एक्स हैंडल पर भी अनिल विज ही लिखा होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...