back to top

देश में मिले 70 हजार नये संक्रमित, अब तक 29,75,701 संक्रमित

नयी दिल्ली। रोजाना कोविड-19 की जांच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया है और अब तक देश में कुल 3.4 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जांच में व्यापक बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक संख्या में जांच से जहां संक्रमण के मामलों की दर भी शुरू में बढ़ेगी, लेकिन तत्काल पृथक-वास, प्रभावी तरीके से रोगियों पर नजर रखने और समय पर प्रभावी एवं क्लीनिकल प्रबंधन जैसे अन्य उपायों से अंतत: यह कम होगी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10,23,836 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से करीब 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गयी।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक देश में कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से करीब 28 प्रतिशत मामलों में जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गयी। मंत्रालय ने कहा कि यह केंद्र और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के दृढ़ संकल्प वाले, केंद्रित, सतत और समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि भारत ने 24 घंटे की अवधि में दस लाख से अधिक नमूनों की जांच की है। मंत्रालय ने बताया कि जांच प्रयोगशालाओं के नेटवर्क में विस्तार की वजह से भी यह उपलब्धि हासिल हुई है।

आज देश में।,511 लैब हैं जिनमें 983 सरकारी क्षेत्र में तथा 528 निजी हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 69,874 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हो गए वहीं 22,22,577 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय के आंकडों से यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 945 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 55,794 हो गई है।

इसमें कहा गया कि संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है वहीं मृत्यु दर घटकर 1.87 प्रतिशत हो गई है। देश में 6,97,330 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 23.43 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमण के मामले 20 लाख के पार चले गए थे। आईसीएमआर के वैज्ञानिक और मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 10,23,836 नमूनों की जांच केवल शुक्रवार को की गई। एक दिन में यह सार्वधिक जांच संख्या है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...